रम्पुरा क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

0
371

एकनाली बंदूक व खोखा कारतूस बरामद

उधमसिंहनगर। रम्पुरा क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पांच बदमाशोंं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की फायरिंग से एक महिला सहित पांच लोग घायल हुए थे।
जानकारी के अनुसार रम्पुरा क्षेत्र में अनिल कोली व उसके साथियों पर विकास गुप्ता ने अपने साथियों सहित हमला बोल दिया गया था। हमले के दौरान आरोपियों द्वारा जान से मारने की नियत से बंदूक व ईंट पत्थरों से हमला बोला गया था। जिसमें अनिल कोली, संजू, रिंकू, शकंर लाल व कुन्ती देवी बंदूक के छर्रे लगने से घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने पप्पू कोली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी थी। जिन्हे पुलिस ने कल देर रात एक सूचना के बाद श्ौल भवन गंगापुर रोड से गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी विकास गुप्ता के घर से एक नाली बंदूक एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विकास गुप्ता पुत्र स्व. राकेश गुप्ता, अजय गुप्ता पुत्र महेन्द्र गुप्ता, विवेक गुप्ता उर्फ वान्टेड पुत्र पप्पू गुप्ता, अरूण गुप्ता पुत्र सुभाष गुप्ता व चंचल कश्यप पुत्र राजू कश्यप बताये जा रहे है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here