Home News Posts राष्ट्रीय पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

0
370


चेन्न्ई। तमिलनाडु से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। राज्य के कृष्णागिरि में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। शनिवार सुबह हुए विस्फोट का प्रभाव इतना तेज था कि पास के एक होटल की इमारत ढह गई और चार अन्य इमारतों को भी भारी नुकसान हुआ है। इसमें कई लोग फंस गए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां और बचाव दल आग बुझाने और अंदर फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से कहा गया कि विस्फोट के प्रभाव से एक होटल की इमारत पूरी तरह से ढह गई और आसपास के तीन-चार घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। साथ ही, उन्होंने कहा कि राहत एवं बचावकर्मी अभी तक मलबे में फंसे लोगों की कुल संख्या का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस को अभी तक विस्फोट के कारण का भी पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here