Home News Posts उत्तराखंड 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते आबकारी अधिकारी गिरफ्तार

70 हजार रुपए की रिश्वत लेते आबकारी अधिकारी गिरफ्तार

0
802

उधम सिंह नगर। उधम सिंह नगर के जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को 70000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विजिलेंस की टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बकाया अधिभार की आड़ में किसी ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहे थे। कहा जा रहा था कि इसके बिना शराब के उठान का परमिट जारी नहीं किया जाएगा। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और जिला आबकारी अधिकारी को दबोच लिया। लंबे समय से आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी वसूली का यह अभियान छेड़े हुए थे, जिसकी शिकायत लगातार सरकार और विजिलेंस तक भी पहुंच रही थी जिसका नतीजा है कि विजलेंस के द्वारा जिला आबकारी अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here