द्रौपदी मुर्मू का देवभूमि में भव्य स्वागत

0
320

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू को 49 विधायकों व 8 सांसदों का समर्थन

देहरादून। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार देवभूमि पहुंची। जहां जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विधायकों व सांसदों से मुलाकात कर 18 जुलाई को होने वाले मतदान में उन्हें वोट करने की अपील की गई।
द्रौपदी मुर्मू 10 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची जहां मुख्यमंत्री सहित उनके तमाम मंत्री और विधायकों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया वहीं जौनसार बावर और चमोली से आए लोक कलाकारों ने अपनी परंपरागत वेशभूषा में पहाड़ी वाघ यंत्रों पर नाच गाकर द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया गया। जहां से वह पहले शहीद स्थल पहुंची और राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में द्रोपदी मुर्मू ने भाजपा के सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा ने अपने सभी 47 विधायकों और 8 सांसदों को मौजूद रहने को कहा गया था। बैठक में भाजपा के सांसद और विधायकों की मौजूदगी के अलावा दो निर्दलीय विधायक भी मौजूद रहे जिन्होंने मुर्मू को समर्थन देने की बात कही।
द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर सभी सांसदों और विधायकों से अपने समर्थन की मार्मिक अपील की गई। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि वह एक अति पिछड़े आदिवासी क्षेत्र और जाति से आती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मुझ जैसी सामान्य सी महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया जो यह बताता है कि उनकी नीतियां समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी उतना ही महत्व देती है जो आगे हैं। उन्होंने राज्य के सभी विधायकों और सांसदों से अपील की कि वह 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उन्हें अपना वोट देकर सहयोग करें। 3 बजे वह अपने विशेष विमान से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगी।


निर्दलीय विधायकों का मिला समर्थन
देहरादून। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को भाजपा के सांसद और विधायकों के वोट मिलना तो पहले ही तय था लेकिन उन्हे राज्य के दो निर्दलीय विधायक संजय डोभाल और उमेश कुमार का समर्थन भी मिलना तय हो गया है। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और खानपुर विधायक उमेश कुमार भी आज मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिनके समर्थन देने की पुष्टि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक द्वारा की गई है। इस तरह मुर्मू को 49 विधायक और 8 सांसदों का समर्थन मिलना तय माना जा रहा है वैसे भी बसपा सहित अन्य कई दलों के समर्थन की घोषणा से उनका राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here