- एसएसपी ने हेलमेट पहनाकर की डबल हेलमेट अभियान की शुरुआत
उधमसिंहनगर। जनपद ऊधमसिंह नगर में आज से दोपहिया वाहन में दोनों सवारियों को दो हेलमेट पहनना होगा, जिसके आदेश जारी कर दिये गये है। आज एसएसपी द्वारा हेलमेट पहनाकर इस अभियान की शुरूआत कर दी गयी है। डबल हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की जायेगी।
एसएसपी ऊधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने आज डीडी चौक रुद्रपुर पहुंचकर दोपहिया वाहन चालकों को डबल हेलमेट पहनाकर अभियान की शुरुआत की। उनके द्वारा कई लोगों को हेलमेट पहनाकर यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि जनपद के स्कूल, कॉलेजों में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगो को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर निहारिका तोमर तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज बहादुर सिंह चौहान व यातायात निरीक्षक रुद्रपुर , निरीक्षक सीपीयू रुद्रपुर व अन्य सीपीयू/यातायात के पुलिस जवान मौजूद रहे।




