Home News Posts सोमनाथ में अवैध निर्माणों पर चले बुलडोजर

सोमनाथ में अवैध निर्माणों पर चले बुलडोजर

0
548

सोमनाथ। गिर सोमनाथ के वेरावल में स्थित प्रथम ज्योर्तिलिंग के समीप शनिवार सुबह प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। धार्मिक स्थल के समीप कई मस्जिद और मजार समेत अन्य कई कच्चे-पक्के घरों को हटाया गया है। हालांकि शुक्रवार रात से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार देर रात एक समुदाय के बड़ी संख्या के लोग इकट्‌ठा हो गए। इन सभी को प्रशासन ने समझा-बुझा कर वहां से हटाया। इसके बाद सुबह 5 बजे से डिमोलिशन का काम शुरू हुआ।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने वेरावल और प्रभास पाटन के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी।प्रशासन ने हाजी मंगरोलिशा पीर, हजरत माइपुरी, सिपेसलार, मस्तानशा बापू, जाफर मुजाफर और इदगाह पर बुलडोजर चलाया।
इस कार्रवाई में 30 जेसीबी, 5 हिटाची, 5 ट्रैक्टर, 10 डम्पर समेत बड़ी संख्या में दूसरे वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। शांति भंग की आशंका को लेकर 70 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here