Home News Posts उत्तराखंड रामलीला पंडाल के बाहर हुआ विवाद, मची अफरा—तफरी कई घायल

रामलीला पंडाल के बाहर हुआ विवाद, मची अफरा—तफरी कई घायल

0
806

  • चार आरोपी दबोचे, 7 नाबालिकों को लिया संरक्षण मे

हरिद्वार। रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के दौरान बाहर सड़क पर कुछ लोगों में विवाद हो गया। हो हल्ला होने पर अचानक पंंडाल में अफरा तफरी फैल गयी। जिसमें कुछ लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 7 नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 27 सितम्बर को रात्रि में पुलिस को सूचना मिली कि खडखडी स्थित रामलीला मैदान में रामलीला मंचन के दौरान बाहर सडक पर कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक रूप से आपस में गाली—गलौच एवं लडाई झगडाकर रहे है। जिस कारण रामलीला देख रहे लोगों में इनके झगडे के कारणं अफरा तफरी मच गयी जिसमें रामलीला देख रहे कुछ लोगों को भगदड़ के दौराने चोटे भी आये गयी थी। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। वहीं आकाश केसरी निवासी पुरोहित गली खड़खड़ी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया वहीं 7 नाबालिगों को संरक्षण में लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजय कश्यप पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी—कुंज गली खडखडी हरिद्वार, सुधाशु पुनेठा पुत्र हीरा बल्लभ पुनेठा निवासी मुखियागली निकट हनुमान मंदिर खडखडी हरिद्वार, अमन धस्माना पुत्र शशि प्रकाश व आयुष क्षेत्री पुत्र गोपाल क्षेत्री निवासी गुसाई गली निकट होली चौक खडखडी हरिद्वार बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here