Home News Posts उत्तराखंड डीएम ने अवैध रूप से संचालित पटाखे का गोदाम किया सीज

डीएम ने अवैध रूप से संचालित पटाखे का गोदाम किया सीज

0
324
  • जनमानस की सुरक्षा है पहली प्राथमिकताः बंसल

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आईएसबीटी के पास एक कम्प्लेक्स में अवैध रूप से संचालित पटाखे के गोदाम को सीज करते हुए कहा कि जनमानस की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है।
आज यहां जिलाधिकारी सविन बंसल को शहर के कुछ स्थानों पर अवैध रूप से पटाखे का स्टोरेज एवं विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर, उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए नगर मजिस्ट्रेट को टीम के साथ गश्त करने के कड़ी निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश दिशा निर्देशन के अनुपालन में उन्होंने आज आईएसबीटी के समीप एमडीडीए के सामने आनंद फायर बॉक्स के गोदाम पर छापामारी अभियान चलाते हुए, अवैध रूप से संचालन एवं अनियमित पर कार्रवाई करते हुए गोदाम को सीज कर दिया। जबकि अन्य गोदाम के निरीक्षण के दौरान गोदाम मानक के अनुरूप संचालित हो पाया गया। जिस पर अगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने उन्हें भी सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। लापरवाही एवं अनियमित पर कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार के सीजन पर किसी भी प्रकार की अनियमितता को बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि जनमानस की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। त्यौहार को ध्यान में रखते हुए अधिकारी व टीम नियमित रूप से गश्त करते रहेंगे। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस की टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here