Home News Posts उत्तराखंड राष्ट्रीय घोटाले का नागपुर में भंडाफोड़ : साइबर ठगों को सिम कार्ड...

राष्ट्रीय घोटाले का नागपुर में भंडाफोड़ : साइबर ठगों को सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाली दो महिलाए पकड़ी

0
379

देहरादून। आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर लोगों के बायोमेट्रिक लेकर सिम कार्ड एक्टिवेट कर साईबर ठगों को उक्त सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाली दो महिलाओं को एसटीएफ ने नागपुर से पकड़ लिया है। पकड़ी गयी महिलाओं में से एक के पुत्र का विदेश (फिलीपींस) में रहकर वहां के साईबर अपराधियों से सम्पर्क होना भी सामने आया है। जिन्हे साईबर पुलिस टीम ने धारा 41(ए) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. नवनीत सिंह द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि एक प्रकरण जनपद देहरादून निवासी पीड़ित द्वारा दर्ज कराया गया था जिसमें उनके टेलीग्राम में एक ऑनलाईन ट्रैडिंग बिजनेस का विज्ञापन देखा गया। जिसके लिंक पर क्लिक करने पर उनको एक अज्ञात वाट्सअप ग्रुप से जुडना बताया गया, चैंटिग करने के उपरांत शिकायतकर्ता को एक अन्य लिंक के माध्यम से एक इन्वेस्टमेंट ग्रुप में जोडकर तथा उक्त ग्रुप में पूर्व से जुडे लोगों द्वारा उसमें अपने प्रॉफिट की धनराशि के स्क्रीनशॉट शेयर किया जाना बताया जिसमें ऑनलाईन स्टाक मार्केट शेयर खरीदे व बेचे जाना बताया गया। शिकायतकर्ता द्वारा ऑनलाईन ट्रेडिंग करने के लिये आरोपियों द्वारा व्हाटसप के माध्यम से उपलब्ध कराये गये विभिन्न बैंक खातो में लगभग 23 लाख रुपये की धनराशी धोखाधड़ी से जमा करायी गयी।
मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसटीएफ द्वारा जांच शुरू की गयी। साईबर क्राईम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों/ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बरों / वाट्सअप की जानकारी हेतु सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनी, मेटा कम्पनियों से डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के जानकारी मे आया कि साईबर अपराधियो द्वारा घटना में पीड़ित से अन्य व्यक्तियों के खातों (कमीशन बेस्ड खाते) का प्रयोग कर धोखाधडी की गयी धनराशि प्राप्त किये जाने हेतु प्रयोग करते थे। विवेचना के दौरान साईबर पुलिस टीम द्वारा बैंक खातो तथा मोबाइल नम्बरों का सत्यापन कार्यवाही किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी / डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना की दो महिलाओं पुष्पा बारापत्रे पुत्री हीरामन बारापात्रे निवासी गीडोबा मंदिर थाना बाट्ठोडा जिला नागपुर व यदम्मा सुल्तान पत्नी रामलु सुल्तान निवासी गणेश अपार्टमेंट दिघोरी को चिन्ह्ति करते हुये तलाश जारी की गयी। जानकारी में आया की दोनों महिलाए भारत से बाहर विदेशी साईबर अपराधियों के लगातार सम्पर्क में है तथा एक महिला यदम्मू सुल्तान का पुत्र राजू सुल्तान फिलिपींस में रहता है, जो कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड है। दोनों महिलाओं द्वारा आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर लोगों के बायोमेट्रिक लेकर उससे सिम एक्टिवेट करवाकर राजू सुल्तान को कोरियर के माध्यम से फिलीपींस भेजे जाते थे, जिसकी एवज में एक मोटी धनराशि दोनों महिला आरोपियों को भेजी जाती थी।
दोनो महिला आरोपियों की तलाश हेतु टीम गठित कर नागपुर व आसपास के स्थानो पर भेजी गयी। जिन्हे कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया गया है। जिन्हे साईबर पुलिस टीम ने धारा 41(ए) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here