Home News Posts उत्तराखंड धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो!

धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो!

0
33
  • छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया सचिवालय कूच, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से की इस्तीफे की मांग

देहरादून। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग व छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर आज विभिन्न संगठनों ने सचिवालय कूच किया। जिनको बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस द्वारा रोक दिया गया।
आज यहां विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया। जब वह सचिालय के पास पहुंचे तो पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया जिसके बाद वह वहीं पर धरने पर बैठ गये। प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि गत दिवस दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन पर गैस के गोले दागे।
उनका कहना है कि परीक्षाओं में पारदर्शिता होनी चाहिए। बच्चे पेपर की तैयारी करते हैं लेकिन बाद में उनको पता चलता है कि पेपर लीक हो गया जिससे उनको काफी निराशा हाथ लगती है। उनका कहना है कि सरकार खोखले दावे करती है कि उन्होंने इतने हजार लोगों को रोजगार दिया है लेकिन सरकार पेपर लीक मामले में नाकाम साबित हो रही है। बच्चे पेपर की तैयारियां करते हैं लेकिन उनकी तैयारी का कोई मतलब नहीं रहता और सरकार अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है। लोक सेवा आयोग विज्ञापन जारी नहीं कर रहा है। कई बार लोक सेवा आयोग से भी मांग की गयी कि वह भर्ती का विज्ञापन जारी करें लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें नहीं तो यह आंदोलन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here