Home News Posts उत्तराखंड यमुनोत्री मार्ग पर आया मलबा!

यमुनोत्री मार्ग पर आया मलबा!

0
21

उत्तरकाशी। सयानाचटृी (यमुनोत्री मार्ग) पर आज सुबह भारी मलबा आने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिससे कई श्रद्धालु मार्ग में फंस गए। घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट बड़कोट से मुख्य आरक्षी दुर्गेश रतूड़ी के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल के लिए रवाना हुई। साथ ही एसडीआरएफ पोस्ट जानकीचटृी से मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में एक अन्य टीम भी मौके पर पहुंची।
बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर सड़क पूर्णतः अवरुद्ध होने के कारण एसडीआरएफ टीम द्वारा वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षित तरीके से रोप फिक्स की गई। इसके उपरांत जवानों ने अत्यंत सावधानी एवं कुशलता के साथ लगभग 100 यात्रियों को एक—एक कर सुरक्षित आर—पार कराया। एसडीआरएफ उत्तराखण्ड प्रदेश में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here