आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया : मोदी

0
67


पीलीभीत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पीलीभीत में चुनावी जनसभा करने पहुंचे। 10 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब पीएम मोदी यहां पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने उनका स्वागत किया। मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, पीलीभीत की धरती पर माता यशवंतरी देवी का आशीर्वाद है। यहां आदि गंगा मां गोमती का उद्गम स्थल है। आज नवरात्रि के पहले दिन मैं देश को ये भी याद दिला रहा हूं कि कैसे इंडी गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है। आज देश में जिस शक्ति की पूजा हो रही है उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है। जिस शक्ति के आगे हम शीश झुकाते हैं उस शक्ति को उखाड़ फेंकने की बात ये कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि 10 वर्ष पहले किसानों की क्या हालत थी। किसानों पर लाठीचार्ज होता था। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। किसानों के बैंक खातों में 70 करोड़ हजार रुपये मोदी सरकार ने पहुंचाया है। 850 करोड़ रुपये पीलीभीत के किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं।
मोदी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीलीभीत में एक तरफ बासुरी की सुरीली आवाज है, दूसरी तरफ टाइगर की धहाड़ भी है, पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ख्याति को भी देश और दुनिया के कोने-कोने ले जाने का काम कर रही है। यहां का नया इकोसिस्टम बन रहा है। पीलीभीत और पूरा क्षेत्र खेती और किसानी के लिए जाना जाता है। दस वर्ष पहले तक महंगे यूरिया की कालीबाजारी होती थी, आज यूरिया भी पर्याप्त मिलता और लगातार मिलता है।
प्रधानमंत्री ने सभी से पूछा कि भारत की बात दुनिया में हो रही है और इसके पीछे कौन, तो सबने कहा कि मोदी जी ने किया। लेकिन पीएम ने कहा कि आप गलत बोल रहे हैं, ये आपके एक वोट ने किया। आपके वोट की ताकत है, आपके एक वोट से मजबूत सरकार बनी, निर्णायक सरकार बनी, काम करने वाली सरकार बनी, सशक्त सरकार बनी, भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखा दिया भारत किसी से कम नहीं है। साथियों जब नियत सही होती है, हौसले बुलंद होते हैं, तो नतीजे सही मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here