सीएम ने किया समान नागरिक संहिता पर बने गीत का विमोचन

0
127

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता पर गीत का विमोचन किया।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में समान नागरिक संहिता पर बने गीत ट्टट्टआ रहा है यू.सी.सी.’’ का विमोचन किया। इस गीत को भूपेन्द्र बसेड़ा द्वारा लिखा और स्वर प्रदान किया गया है तथा राकेश भटृ द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। गीत पर बने वीडियो में मुख्य भूमिका ओम तरोनी एवं ललित जोशी द्वारा निभायी गयी है। इस गीत के माध्यम से यू.सी.सी के लाभ एवं आम जनमानस पर पड़ने वाले प्रभावों को दर्शाया गया है। इस गीत को हिन्दी में तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनता को जागरूक करने तथा यू.सी.सी. के प्रचार—प्रसार के दृष्टिगत गीत से जुड़ी समस्त टीम को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी भी मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here