आईपीएस केवल खुराना के निधन पर मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

0
190

देहरादून। लम्बी बिमारी के बाद आईपीएस केवल खुराना के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस आफिसर्स कालोनी पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
2005 बैच के आईपीएस अधिकारी केवल खुराना लम्बे समय से कैसर रोग से पीडित थे। वह 2013 में दून के एसएसपी रहे थे। केवल खुराना प्रदेश के पहले यातायात निदेशक बने थे। रविवार को केवल खुराना लम्बी बिमारी के बाद जिन्दगी की जंग हार गये। उनकी मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किशनपुर स्थित पुलिस आफिसर्स कालोनी में पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here