देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में अपने मंत्रियों की कैबिनेट बैठक बुलाई। जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया गया। मुख्यमंत्री का यह इस्तीफा संवैधानिक व्यवस्थाओं के तहत सौंपा गया जिससे नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
यह अलग विषय है कि वह नई सरकार के मुख्य सेवक यानी मुख्यमंत्री बनाए जाते हैं या नहीं। क्योंकि वह विधानसभा चुनाव हार चुके हैं इसलिए उनके इस कुर्सी पर बने रहना अभी तय नहीं है। आज की कैबिनेट बैठक भी मुख्यमंत्री धामी की आखिरी कैबिनेट बैठक की हो सकती है, अगर पार्टी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाती है। नये मुख्यमंत्री के चयन की कवायद उनकी हार के साथ शुरू हो चुकी है। वही राज्यपाल द्वारा उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यकारी मुख्यमंत्री बने रहने को कहा गया है।