Home News Posts उत्तराखंड उत्तराखंड में जश्न—ए—आजादी की धूम

उत्तराखंड में जश्न—ए—आजादी की धूम

0
489

  • स्वतंत्रता संग्राम बलिदानियों को याद किया
  • शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बना रहे हैं
  • संविधान की रक्षा के संकल्प की शपथ ली
  • जगह—जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया
    देहरादून। उत्तराखंड राज्य में आज चारों ओर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की धूम रही। सरकारी भवनों से लेकर स्कूल और कॉलेजों तक तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर ध्वजारोहण किया गया।
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पहले अपने आवास पर ध्वजारोहण किया तथा इस अवसर पर वहां मौजूद अधिकारियों और अतिथियों को संविधान की रक्षा की संकल्प की शपथ भी दिलाई गई। वही राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा राज भवन में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय परिसर में ध्वजारोहण किया तथा पौधारोपण किया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने विधानसभा भवन पर ध्वजारोहण कर प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी ने न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण किया।
    राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर यहां बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत आजादी के अमर शहीदों को नमन और आपदा में जान गवाने वाले लोगों के प्रति शोक संवेदनाओं को प्रकट करते हुए कहां गया कि भारत आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समृद्ध और सशक्त भारत बन चुका है तथा हम दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।
    मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल के उन सभी फैसलों का जिक्र करते हुए कहा जो उत्तराखंड राज्य को नंबर वन बनाने में सहायक रहे हैं। उन्होंने कहा की नीति आयोग के आंकड़ों में हम विकसित राज्य की श्रेणी में नंबर वन पर है। उन्होंने मोदी के उसे बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड के विकास का दशक होगा। सीएम धामी ने इस अवसर पर यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने से लेकर अपने लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ उठाए गए सख्त कदमों तथा नकल रोधी कानून बनाने से लेकर दंगा नियंत्रण कानून तक का जिक्र किया और कहा कि उनकी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़े। राज्य के तमाम जिला मुख्यालयों से भी राज्य में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाए जाने की खबरें हैं। राज्य भर के स्कूलों और कॉलेजों में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किए जाने और ध्वजारोहण करने की खबरें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here