Home News Posts World डोनाल्ड ट्रंप की रैली में चली ताबड़तोड़ गोलियां, गोली उनके कान को...

डोनाल्ड ट्रंप की रैली में चली ताबड़तोड़ गोलियां, गोली उनके कान को चीरते हुए निकली

0
655









नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया चल रही है है, जिसको लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां में जुटी हुई हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी फिर से दावेदार बने हैं, वे अपने अंदाज को लेकर जाने जाते हैं। इस बीच उनसे जुड़ी बड़ी खबर आ रही है कि रैली में गोलियां चली हैं, जिसमें वह घायल हो गए हैं।
बता दें कि वह पेन्सिलवेनिया में रैली कर रहे थें। इसी दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चली। रैली के दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप गोलियों की आवाज सुनते हैं, वैसे ही वो पोडियम पर झुक जाते हैं। गोली उनके कान को चीरते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गये। इसके बाद वहां पर मौजूद उनके सिक्योरिटी गार्डस ने उन्हें सुरक्षित गाड़ी में बिठाया। डोनाल्ड ट्रंप के कानों से खून निकल रहा था। खून उनके चेहरे तक आ गया। इस खबर को सुनने के बाद ट्रंप के शुभचिंतकों बेहद परेशान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here