Home News Posts उत्तराखंड बैंक मैनेजर को मारी गोली, हालत गम्भीर

बैंक मैनेजर को मारी गोली, हालत गम्भीर

0
826

उधमसिंहनगर। उत्तराखंड में बदमाशों के हौसंले कितने बुलन्द हो चुके है, इसकी बानगी कल देर शाम बाजपुर क्षेत्र में सामने आयी है। यहां बेखौफ बदमाशों ने बैंक से घर लौटते वक्त बैंक मैनेजर की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें बैंक मैनेजर गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से संभल, उत्तर प्रदेश और हाल मोहल्ला पहाड़ी कालोनी बाजपुर निवासी विवेक यादव पुत्र महेश यादव नैनीताल बैंक की बरहैनी शाखा में प्रबंधक हैं। बैंक बंद करने के बाद वह कल देर शाम अपनी कार से वापस बाजपुर आ रहे थे। इसी बीच नैनीताल—बाजपुर मुख्यमार्ग पर ग्राम पंचायत दियोहरी के समीप बाइक सवारं ने विवेक यादव की कार पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। जिसमें एक गोली कार की डिग्गी व सीट को चीरते हुए सीधे विवेक को लगी। जिससे वह कार से नियंत्रण खो बैठे और वह सड़क किनारे टकराकर रुक गई। इस दौरान हमलावर भी वहां से फरार हो गए। राहगीरों ने घायल शाखा प्रबंधक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। सूचना पर सीओ वंदना वर्मा व कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर विवेक व स्वजनों के बयान लिए। घटनास्थल का निरीक्षण कर कार को कब्जे में ले लिया है। मौके से खाली खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस बाजपुर से बरहैनी के बीच सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
पुलिस के अनुसार विवेक के पिता महेश यादव सेना में रहे हैं। संभल से आकर उन्होंने देहरादून स्थित दून गली कैंट टपकेश्वर कालोनी में भी अपना निवास बना लिया है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here