April 6, 2026प्रकरण में अब तक सभी 10 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी देहरादून। बहुचर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक प्रकाश में सभी 10 आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।विदित हो कि बीती 30 मार्च को सुबह जोहड़ी गांव मे हुयी फायरिंग की घटना में सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मौत हो गयी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल 9 आरोपियों रोहित कुमार पुत्र राकेश कुमार, मौ. अखलाक उर्फ साबिर पुत्र मौ. सगीर, संदीप कुमार पुत्र जगदीश सिंह, आदित्य चौधरी पुत्र अंकुर चौधरी, आदेश गिरी, समीर चौधरी, मोहित अरोड़ा, शान्तनु त्यागी तथा काविश हुसैन त्यागी को पुलिस द्वारा पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने घटना में शामिल एक अन्य आरोपी वैभव कुमार जो घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सुरागरसी/ पतारसी करते हुए आरोपी के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की जा रही थी को बीती रात राजपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
April 6, 2026जोहड़ी-जाखन में अतिक्रमण पर हंगामा देहरादून। उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी अपनी तमाम बड़ी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए जमीनों की अवैध खरीद—फरोख्त तथा जमीनों से अवैध कब्जे हटाने को बड़ी उपलब्धि बताते हैं। राज्य की डेमोग्राफी चेंज के मुद्दे पर अपनी सख्ती का जिक्र करते हुए वह यह बताना कभी नहीं भूलते हैं कि उनके कार्यकाल में 12000 हेक्टेयर जमीन को अब तक कब्जा मुक्त कराया गया है। लेकिन राजधानी दून के जंगलों को जिस तरह भूमाफिया उजाड़ रहे हैं और जंगलों को खोखला कर अवैध निर्माण कर रहे हैं उसे कब रोका जाएगा और कैसे रोका जाएगा? इस पर शासन कब सख्ती दिखाएगा वह बोलने को तैयार नहीं है।अभी बीते दिनों तपोवन के खलंगा क्षेत्र के जंगलों में अवैध पेड़ कटान और जमीन कब्जाने का एक बड़ा मामला सामने आया जिसे स्थानीय लोगों के विरोध के बाद रोका जा सका था। ठीक वैसा ही एक मामला जोहड़ी गांव के जंगल में भी सामने आया है जहां न सिर्फ सैकड़ो पेड़ों का अवैध कटान हो चुका है बल्कि विघुत लाइन बिछाने का भी प्रयास किया गया। स्थानीय लोग अगर इसका विरोध न करते तो न वन विभाग कुछ करने वाला था न शासन प्रशासन। लोग चिल्ला—चिल्ला कर कह रहे हैं कि शासन—प्रशासन की मिली भगत के बिना यह सब संभव नहीं है। खास बात यह है कि दून के इर्द—गिर्द जो भी संरक्षित वन क्षेत्र है उसमें व्यापक स्तर पर जंगलात की जमीनों पर अवैध कब्जों का यह खेल जारी है। राजपुर क्षेत्र में जितने भी ग्रामीण क्षेत्र हैं वह चाहे जोहड़ी गांव हो बिष्ट गांव या चंद्रोटी सिनोला, पुरकल, किमाड़ी सहित तमाम क्षेत्रों में अवैध भूमि पर कब्जो का खेल जारी है। रायपुर और मालदेवता क्षेत्र से सहस्त्रधारा क्षेत्र तक दून का कोई कोना इससे अछूता नहीं है। कालनेमियों और धार्मिक स्थलों की आड़ में जमीन कब्जाने वालों पर तो सरकार की नजर है लेकिन जंगलात की जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों पर शासन का मौन हैरान करने वाला है। हंगामे के बाद जंगलात के अधिकारियों व शासन—प्रशासन का जागना संदेहास्पद है ऐसा लगता है कि इस खेल में सभी की मौन सहमति है। क्षेत्रवासियों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन देहरादून। नगर निगम वार्ड—2 (विजयपुर) के तहत जोहड़ी—जाखन के आरक्षित जंगल में अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है। ग्रामवासियों ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग जंगल की जमीन पर कब्जा जमाने के लिए बिजली के खंभे गाड़कर लाइन बिछा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को लिखित शिकायत, फोटो और वीडियो सबूत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं जंगल में पेड़ों के कटने की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तुरंत हस्तक्षेप कर अवैध निर्माण हटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
April 6, 2026हरिद्वार। दुपहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद हुई है। सभी आरोपी नशे के आदी है जो नशापूर्ति के लिए बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे।एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि बीती 4 अप्रैल को उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के माध्यम से विभिन्न तिथियों में मोटरसाइकिल चोरी संबंधी ऑनलाइन ई—एफआईआर दर्ज कराई गईं। इसी क्रम में मुकेश पुत्र स्व. कलीराम निवासी ब्रह्मपुर, थाना सिडकुल द्वारा अपनी मोटरसाइकिल इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी क्षेत्र से चोरी होना दर्ज कराया गया। वहीं समीर पुत्र नवाब निवासी बंदर टोल, मंगलौर द्वारा उसकी बाइक चोरी होना दर्ज कराया गया। साथ ही अरुण कुमार पुत्र रमेश निवासी जमालपुर खुर्द द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होना दर्ज कराया गया। मामलो का खुलासा करने में जुटी पुलिस टीम द्वारा बीती रात डिजीटल साक्ष्यों, सुरागरसी—पतारसी एवं चेकिंग के दौरान नहर पटरी श्मशान घाट के पास से 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। जिनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की गयी। पूछताछ में उन्होने अपना नाम विपिन पुत्र राजवीर, निवासी ग्राम पुट्ठा, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर, गौरव पुत्र मांगेराम, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर डोसनी, थाना लक्सर, हरिद्वार व नितिन पुत्र धर्मराज, निवासी सुरजानगर, जनपद मुरादाबाद बताया। बताया कि वह नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति हेतु मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और उन्हें कबाड़ियों व राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देते हैं। उनके द्वारा रानीपुर, सिडकुल एवं दिल्ली क्षेत्र से भी कई मोटरसाइकिलें चोरी कर नहर किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखना बताया गया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइक बरामद की है।
April 6, 2026अवैध गतिविधियों/नशा तस्करी में लिप्त 10 को पुलिस ने किया गिरफ्तार देहरादून। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार चलाते हुए अवैध गतिविधियों में लिप्त 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।आज यहां अपराधियों के विरूद्ध सम्पूर्ण राज्य में चलाये जा रहे अभियान “ऑपेरशन प्रहारष् के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने—अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगाें के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चौकिंग अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। रात्रि एसएसपी के निर्देशों पर एसपी ऋषिकेश के नेतृत्व में पुलिस की अलग—अलग टीमों द्वारा जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्र में होटल/पब/बार/ रेस्ट्रोरेंट आदि का औचक निरीक्षण करते हुए सम्पूर्ण जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा सभी होटल/बार/पब/ रेस्टोरेंट आदि का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान रायपुर क्षेत्र में 01 रेस्टोरेंट, के संचालक द्वारा लोगों को बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर शराब पी रहे 18 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, इसके अतिरिक्त जनपद के अलग—अलग थाना क्षेत्रो में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 47 अन्य व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने लाया गया, जिनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई। राजपुर क्षेत्र में देर रात्रि होटल बार रेस्टोरेन्ट की चेकिंग के दौरान इन्द्र बाबा तिराहे पर स्थित स्पॉट कैफे के संचालक द्वारा देर रात्रि तक अपने कैफे को खोलकर लोगो को हुक्का पिलाया जा रहा थी जिस पर कैफे संचालक के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुये उसे हिरासत में लिया गया तथा सम्बन्धित कैफे को बन्द कराया गया। रात्रि चैकिंग के दौरान कोतवाली विकासनगर तथा डोईवाला क्षेत्र से पुलिस टीमों द्वारा अवैध रूप से सटृे की खाईबाडी करते हुए 03 को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से अवैध सटृा सामग्री व नगदी बरामद की गई, जिनके विरूद्ध कोतवाली विकासनगर तथा डोईवाला पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त अलग—अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 04 लोगों को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों के कब्जे से 14.72 ग्राम अवैध स्मैक तथा 227 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब बरामद की गई तथा तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी को सीज किया गया।
April 6, 2026देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के मदन नेगी में केन्द्रीय विघालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी गढ़वाल के मदन नेगी में केन्द्रीय विघालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान किए जाने पर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। केंद्रीय विघालय संगठन द्वारा मदन नेगी, टिहरी गढ़वाल में नए केन्द्रीय विघालय की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है। यह विघालय सिविल सेक्टर के अंतर्गत श्ौक्षणिक सत्र 2026—27 से ही प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विघालय खुलने से मदननेगी एवं आसपास के क्षेत्र में नोनीहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर श्ौक्षिक ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाने एवं उनके भविष्य को संवारने के लिए संकल्पित है। नए केन्द्रीय विघालय का संचालन प्रारंभिक चरण में कक्षा 1 से 5 तक (प्रत्येक कक्षा में एक सेक्शन) किया जाएगा, जिसे आवश्यकता एवं स्वीकृति के अनुसार आगामी वर्षों में क्रमिक रूप से विस्तारित किया जाएगा।साथ ही प्रवेश प्रक्रिया सभी आवश्यक औपचारिकताओं के पूर्ण होने के 30 दिनों के भीतर प्रारंभ कर दी जाएगी। गौरतलब है कि यह निर्णय भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति के क्रम में लिया गया है, जिसके तहत देशभर में 85 नए केन्द्रीय विघालय खोले जाने हैं। मदान नेगी, टिहरी गढ़वाल स्थित यह विघालय उन्हीं स्वीकृत विघालयों में शामिल है।
April 6, 2026कांग्रेस में घमासान मचना स्वाभाविक, भाजपा में भी खटपट ‘अवकाश’ पर प्रदेश की राजनीति में होने वाला है कुछ बड़ा देहरादून। राजनीति में ‘अर्जित’ अवकाश पर आमजन आश्चर्य चकित हैं। राजनेताओं के इस ‘खेल’ को आमजन बखूबी समझती है और चुनावी साल में तो इस प्रकार के ‘खेल’ चर्चा में तो आते ही हैं। प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के अंदर सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है यह तो कई बार सामने आ चुका है। लेकिन राजनीति में अर्जित अवकाश की राजनीति किसी बडे़ तूफान के आने से पहले की ‘खामोशी’ लग रही है।बता दें कि सत्ता से दूर कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए वह सब कुछ करेगी, जिसकी जरूरत होगी। इसके लिए कांग्रेस ने अपने मोहरे चलने शुरू कर दिए है। वही भाजपा भी यही चाहेगी कि सत्ता उन्हीं के पास रहे और वह भी इसके लिए अपनी ‘चाल’ चलने में लगी है। अभी हालिया मामला कांग्रेस के बडे़े नेता हरीश रावत का है। उन्होंने 15 दिन के अर्जित अवकाश के बहाने कांग्रेस और भाजपा दोनों को सकते में डाल रखा है। भाजपा और कांग्रेस के रणनीतिकारों की माने तो यह अर्जित अवकाश कोई बड़ा तूफान लेकर आने वाला है।राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो यह साफ है कि हरदा के अवकाश के बाद वह कुछ बड़ा करने वाले हैं और उनकी अगली चाल जो भी होगी वह प्रदेश की राजनीति में बड़ा भूचाल लाने के लिए काफी है। वैसे भी प्रदेश में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में अपनी-अपनी साख बचाने और सुधारने की दिशा में नेता लगे हुए है। प्रदेश में कोई बड़ा राजनीतिक तूफान आने का अंदेशा ‘हरदा’ की सोशल मीडिया पोस्ट से भी लगाया जा रहा है। हाल ही में ‘हरदा’ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया है। इसके बाद सभी इस पोस्ट पर अपनी-अपनी राय दे रहे है, लेकिनइस पोस्ट के मायने काफी अहम है।हरदा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मैंने 15 दिन का अर्जित अवकाश लिया। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के मध्य वर्षों काम किया। इसलिये अर्जित अवकाश का महत्व मेरे मन में रचा-बसा है और अवकाश भी ऐसा लिया जिसके दौरान मैं निरंतर अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा कर रहा हूं। मेरा सौभाग्य है कि मैं जहाँ कही जाता हूँ तो ये लगता है कि कांग्रेस लोगों के बीच में आ गईई है। फिर भी कई लोग दनादन गोले बरसा रहे हैं। मुझ पर गोले बरसाने वालों में तीन प्रकार के लोग हैं। एक तो मेरे कुछ कांग्रेस के भाई-बहन हैं। मैं उनसे तो पूछ ही सकता हूं कि क्या अर्जित अवकाश लेना अपराध है? अर्जित अवकाश लेने से मैंने क्या ऐसा कर दिया, जिससे हमारे साथियों को गुस्सा व चिंतित होकर के दनादन सोशल मीडिया में मुझ पर गोले दागने पड़ रहे हैं।इन लोगों में कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने 2022 में मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मामले को मुझ पर चस्पा करने के लिए आईटी का सहारा लेकर क्रिएटिव बनाये और पोस्ट डाली, उनके ये कृकृत्य मेरे पास आज भी संरक्षित हैं और आज भी ये आईटी का सहारा लेकर मेरी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।दूसरे वह लोग हैं जो कांग्रेस के कटु आलोचक हैं, उनमें से आधे लोग भाजपानिष्ठ हैं, जिन्होंने हमारे नेताओं और हमारी हमेशा आलोचना की है। वह भी मेरे अर्जित अवकाश से बहुत बेचैन हैं और लंबे-लंबे लेख लिखे जा रहे हैं, लंबी-लंबी पोस्ट डाले जा रहे हैं, लंबी-लंबी कासि्ंटग हो रही है, फेसबुक/सोशल मीडिया पर यह जताने की कोशिश हो रही हैं कि हरीश रावत कांग्रेस पर अब भार ही भार है। जब उन लोगों का पूरा ब्यौरा देखा तो आश्चर्य हो रहा है कि उनको कांग्रेस की इतना चिंता क्यों हो रही है, जो वह हरीश रावत रूपी भार को निपटा देना चाहते हैं? आप उनकी पोस्ट व लेखों को पढ़िए तो उन्होंने ढूंढ-ढूंढ करके मेरे सार्वजनिक जीवन के उन प्रसंगों को उकेरा है, जहां मैं विफल हुआ हूं या हारा हूं। इनमें से कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं है कि उसने समालोचना के तौर पर भी कांग्रेस के पक्ष को रखा हो! हमेशा भाजपा के पक्ष को रखा है और कांग्रेस पर बरसते रहे हैं, मगर उनको आज कांग्रेस की बहुत चिंता हो रही है तो मैं कम से कम इस बात का सुकून महसूस कर रहा हूं कि बहुत सारे कांग्रेस के आलोचकों को मैंने अपने इस अर्जित अवकाश की बात कहकर इन्हें कांग्रेस के पक्ष में कर दिया है।इसके साथ ही हरदा ने पोस्ट में कई अन्य बातों का जिक्र किया है। पोस्ट के माध्यम से जहां उन्होंने कांग्रेस के नेताओं पर तंज कसे हैं वही उन्होंने भाजपा को भी घेरा है। पोस्ट में उन्होंने यह भी संकेत दिए है कि वह कुछ नया करने वाले है। इसके साथ ही उन्होंने पिछले चुनावों का भी जिक्र किया है। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो प्रदेश की राजनीति में कुछ बड़ा तो होने वाला है पर क्या! यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।