Home News Posts उत्तराखंड अस्पताल की छत से कूद कर युवक ने दी जान

अस्पताल की छत से कूद कर युवक ने दी जान

0
551

हरिद्वार। अस्पताल में भर्ती मरीज ने अस्पताल की छत से कूदकर मौत को गले लगा लिया। मामला संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक एक दिन पूर्व ही अस्पताल में भर्ती हुआ था।
जानकारी के अनुसार मेला अस्पताल में तरुण (24) निवासी बिलवकेश्वर बाल्मिकी बस्ती को मेला अस्पताल में एमआरआई के लिए सोमवार को भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि आज सुबह तरुण ने अस्पताल की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here