Home News Posts कोलकाता में फेमस एक्ट्रेस पर बीच सड़क हुआ हमला, एक्ट्रेस ने लाइव...

कोलकाता में फेमस एक्ट्रेस पर बीच सड़क हुआ हमला, एक्ट्रेस ने लाइव वीडियो में दिखाई हालत

0
809


कोलकाता कोलकाता से एक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें बाइक सवार ने फेमस बंगाली एक्ट्रेस की कार पर हमला कर दिया। आरोप है कि बाइक सवार ने एक्ट्रेस पायल मुखर्जी की कार के शीशे को मुक्का मारकर तोड़ दिया और कथित तौर पर उन पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना शुक्रवार शाम को साउथ कोलकाता के सदर्न एवेन्यू में हुई। घटना के दौरान बंगाली एक्ट्रेस ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की और पूरी घटना बताई।
वीडियो में एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोते हुए अपनी कार का शीशा टूटा हुआ दिखा रही हैं। इस दौरान वह सवाल उठाती नजर आईं कि कोलकाता की सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा कहां है? उन्होंने बताया कि बाइक सवार ने मुझसे विंडो खोलने को कहा, लेकिन मैंने नहीं खोली। फिर उसने विंडो पर मुक्का मारा और उसे तोड़ दिया। कांच के टुकड़े मेरे पूरे शरीर पर लग गए। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान उनकी पोस्ट पर कई लोगों ने मदद के लिए कोलकाता पुलिस को टैग किया।
सोशल मीडिया से सूचना मिलने पर कोलकाता पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं जोधपुर पार्क इलाके के पास ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया। बता दें कि पायल बंगाली फिल्मों के अलावा साउथ की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनकी कुछ फिल्मों की बात करें तो वह द सीवेज ऑफ रोबिन हुड, गिरगिट, श्रीरंगपुरम, चोल कंतुल और माइकल जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने संजय मिश्रा के साथ हिंदी फिल्म ‘वो तीन दिन’ में भी काम किया है। उन्होंने टॉलीवुड की फिल्म ‘देख कमों लगे’ (2017) से डेब्यू किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here