Home News Posts उत्तराखंड बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली

बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली

0
17

नैनीताल। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज प्रस्तावित अहम सुनवाई फिलहाल टल गई। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए नई तारीख निर्धारित की है। इससे पहले भी विभिन्न तारीखों पर सुनवाई स्थगित हो चुकी है, जिसके चलते आज की कार्यवाही को लेकर क्षेत्रवासियों और प्रशासन की नजरें टिकी थीं।
वहीं, सुनवाई को लेकर नैनीताल पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड पर रही। बनभूलपुरा क्षेत्र में एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती के साथ ड्रोन के माध्यम से निगरानी की गई। इसके अलावा पुलिस टीमों ने क्षेत्र में चेकिंग और फ्लैग मार्च कर कानून—व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर अफवाह, भ्रामक अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचने की चेतावनी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here