Home News Posts उत्तराखंड पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने किया तकनीकि विश्वविघालय का घेराव

पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने किया तकनीकि विश्वविघालय का घेराव

0
44
  • मांगा धनसिंह रावत का इस्तीफा, हुए गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में हुए पेपर लीक के मामले में कांगेे्रेस ने तकनीकि विश्वविघालय का घेराव करते हुए शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ट्टपीएम—सीएम वीक है, तभी तो पेपर लीक है’ के नारे लगा रहे थे। जिसके बाद पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन लेकर आया गया।
आज यहां कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता प्रेमनगर स्थित तकनीकि विश्वविघालय का घेराव करने पहुंचे जहां पर उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना है कि विश्वविघालय के दो पेपर लीक हो गये है जिसके लिए विश्वविघालय के वाइस चांसलर को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने यूटीयू प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारेबाजी की और कहा कि पेपर लीक की सरकार नहीं चलेगी—नहीं चलेगी, उन्होने नारेबाजी करते हुए कहा कि ट्टपीएम सीएम वीक है तभी तो पेपर लीक है। उनका कहना था कि भाजपा सरकार में पेपर लीक हो रहे हैं लेकिन कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य के साथ खिलवाड किया जा रहा है जिसको कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसलिए आज कांग्रेस कार्यकर्ता सडक पर आया है कांग्रेस कार्यकर्ता हर लडाई के लिए तैयार हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डा. हरक सिंह रावत, प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, सूर्यकांत धस्माना, लालचंद शर्मा, आर्यन्द्र शर्मा, मदन लाल, वीरेन्द्र पोखरियाल, राजीव महार्षि सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन लेकर आयी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here