Home उत्तराखंड देहरादून राज्यपाल से सचिव, सूचना प्रौघोगिकी (आईटी) नितेश कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

राज्यपाल से सचिव, सूचना प्रौघोगिकी (आईटी) नितेश कुमार ने की शिष्टाचार भेंट

0
38

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से लोक भवन में सचिव, सूचना प्रौघोगिकी (आईटी) नितेश कुमार झा ने शिष्टाचार भेंट की।
आज यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से लोक भवन में सचिव, सूचना प्रौघोगिकी (आईटी) नितेश कुमार झा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सचिव से डिजिटल नवाचार, प्रशासनिक दक्षता तथा नागरिक सेवाओं को तकनीक के माध्यम से अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाने से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि सूचना प्रौघोगिकी का प्रभावी उपयोग न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाता है, बल्कि नागरिकों तक सेवाओं की त्वरित, सरल एवं सुगम पहुंच भी सुनिश्चित करता है। उन्होंने राज्य में नवाचार, डिजिटल गवर्नेंस तथा तकनीक आधारित कार्यसंस्कृति को और अधिक प्रोत्साहित करने पर बल दिया। इस अवसर पर अपर सचिव रीना जोशी भी उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here