Home News Posts उत्तराखंड संदिग्ध हालातों में महिला की मौत

संदिग्ध हालातों में महिला की मौत

0
373

उधमसिंहनगर। संदिग्ध हालातों मेंं जहर खाने से एक महिला की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम चंदनपुर दिनेशपुर निवासी सोहन गोस्वामी ट्रांसपोर्ट कम्पनी में काम करता है। उसकी पत्नी 27 वर्षीय नेहा व एक पुत्र और एक पुत्री है। बताया जा रहा है कि सोहन गत दिवस रोज की तरह ड्यूटी पर गया था। जिसके जाने के बाद पत्नी नेहा ने पुत्र को खाना खिलाया और पुत्री को स्कूल छोड़ने चली गई। दोपहर में पुत्र ने देखा कि उसकी माता के मुंह से झाग निकल रहा है और वह बेसुध पड़ी हुई है। उसके शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ पहुंचे और उन्होंने नेहा को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। जानकारी मिलने पर सोहन भी घर आ गया। नेहा को गंभीर हालत में नगर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां देर सायं उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लिया और उसके परिजनों को मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि नेहा का करीब 6 वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here