Home ताजा ख़बर एक्टर विजय भगदड़ मे मारे गए मृतकों के परिवार को 20-20 लाख...

एक्टर विजय भगदड़ मे मारे गए मृतकों के परिवार को 20-20 लाख रुपये देंगे

0
338

चेन्नई। तमिलनाडु के करूर में एक्टर से नेता बने विजय की एक राजनीतिक रैली में बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार को हुई इस रैली में इतनी ज़्यादा भीड़ जमा हो गई कि भगदड़ मच गई, जिसमें अब तक 39 लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बाद एक्टर विजय और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, दोनों ने दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान किया है।एक्टर विजय ने एक परिवार के सदस्य के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए मृतक परिवारों को 20-20 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि उनकी संस्था ‘तमिलनाडु विजय एसोसिएशन’ घायलों की हर ज़रूरी मदद करेगी और वे सब मिलकर इस संकट से उबरने की कोशिश करेंगे।हादसे के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन खुद करूर पहुंचे। उन्होंने मारे गए लोगों के परिवारों और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। स्टालिन ने कहा कि राज्य के इतिहास में किसी राजनीतिक कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान कभी नहीं गई और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए।तमिलनाडु सरकार ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैली में उम्मीद से कई गुना ज़्यादा लोग पहुंच गए थे, जिससे हालात बिगड़ गए। भीड़ के भारी दबाव में कई लोग बेहोश होकर गिरने लगे, जिसके बाद भगदड़ मच गई. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा. इसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ 50 से ज़्यादा लोग अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here