Home News Posts उत्तराखंड ‘ प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी, गैंगस्टर राठी का खौफ ‘

‘ प्रॉपर्टी डीलर से रंगदारी, गैंगस्टर राठी का खौफ ‘

0
473

  • 5 लाख की रंगदारी न देने पर दी परिवार को जान से मारने की धमकी

हरिद्वार। कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी के नाम पर प्रापर्टी डीलर से पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी खुद भी एक प्रापर्टी डीलर है जिसने कारोबार में घाटा होने पर कुख्यात के नाम से अपने ही एक परिचित प्रापर्टी डीलर से पांच लाख रूपये की रंगदारी देने की मांग गयी थी।
जानकारी के अनुसार बीती 26 अगस्त को सिद्ध गोपाल नाम के एक व्यक्ति ने कोतवाली मंगलौर में तहरीर देकर बताया कि उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गैंगस्टर सुनील राठी का नाम लेते हुए 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है तथा न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस नम्बर से फोन आया था वह नम्बर देहरादून मे चल रहा है। जिस पर पुलिस ने एक व्यक्ति मनीष भाटिया को दबोचा जो कि वर्ष 2009 में देहरादून निवासी महिला से लव मैरिज करने के बाद देहरादून स्थित मकान में रह रहा था और वर्ष 2021 से प्रोपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था। जानकारी मिली कि धंधे में आर्थिक तंगी आने के कारण आरोपी ने अपने पुराने परिचित जनरल स्टोर संचालक सिद्ध गोपाल मित्तल निवासी मंगलौर से रंगदारी मांगने की योजना बनायी। इसके लिए आरोपी ने अपने पास रखे एक नोकिया का मोबाईल फोन का इस्तेमाल किया जिसे आरोपी ने अपनी दुकान पर आए एक ग्राहक की आईडी से 2018 में एक्टिवेट कराया था।
कम इस्तेमाल व किसी अन्य के नाम पर सिम होने के चलते बेफिक्र होकर आरोपी ने उक्त मोबाइल व सिम के जरिए पीड़ित को कॉल किया और खुद का परिचय बहादराबाद जेल में बंद सुनील राठी के तौर पर देते हुए 5 लाख रूपये की रंगदारी मांगी और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here