Home ताजा ख़बर जम्मू कश्मीर में बादल फटा, तीन की मौत दो लापता

जम्मू कश्मीर में बादल फटा, तीन की मौत दो लापता

0
910

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के रामबन में आज सुबह बादल फटने से भारी तबाही हुई है। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी वहीं दो लोग लापता बताये जा रहे है।
जानकारी के अनुसार आज तड़के राजगढ़ इलाके में बादल फटा, जिससे कुछ गांव चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि तेज बहाव के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए जबकि कुछ पूरी तरह बह गए। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार फिलहाल प्रभावित क्षेत्र से तीन शव बरामद किए गए हैं जबकि दो लोग लापता बताये जा रहे है। बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर गए और लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। इसके अलावा, पीड़ितों के परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्थापित परिवारों को आश्रय देने और भोजन, पानी और बुनियादी चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here