Home News Posts उत्तराखंड गोदाम में लगी आग, मची अफरा—तफरी

गोदाम में लगी आग, मची अफरा—तफरी

0
419


देहरादून। चकराता रोड स्थित एक गोदाम में आज सुबह अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 4.27 बजे पर कंट्रोल रूम के माध्यम से फायर सर्विस व पुलिस को सूचना मिली कि चकराता रोड के पास माउन्ट क्राफ्ट के गोदाम में आग लग गई है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस बल तथा फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंचा, मौके पर माउंट क्राफ्ट के गोदाम जिसमें कपड़े, कपड़ों का थान, लकड़ी का रैक इत्यादि रखे थे, में आग लगी हुई थी। आग की विकरालता को देखते हुए फायर यूनिट के 2 वाहनों द्वारा दोनों तरफ से कड़ी मशक्कत से अल्प समय मे आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया, जिससे आग दूसरी मंजिल के कपड़ों के गोदाम व नीचे की तीन दुकानों तक नही फैल पाई और बड़े नुकसान के होने की संभावना को समाप्त किया गया। आग के लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here