Home News Posts उत्तराखंड प्रतिष्ठित कम्पनियों के नाम से नकली दवा बनाने वाला गिरफ्तार

प्रतिष्ठित कम्पनियों के नाम से नकली दवा बनाने वाला गिरफ्तार

0
1167

देहरादून। एसटीएफ ने प्रतिष्ठित दवाई की कम्पनी के नाम से नकली दवाई बनाने वाले को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके एक साथी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था।
आज यहां इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एक जून को एसटीएफ ने प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के रैपर के नकली आउटर बॉक्स, लेबल एवं क्यूआर कोड भारी मात्रा के साथ एक व्यक्ति संतोष कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में संतोष ने बताया कि वह नकली आउटर बॉक्स, लेबल एवं क्यूआर कोड अक्षय नाम के व्यक्ति के कहने पर छापकर उसको ट्रांसपोर्ट के माध्यम से भिवाडी राजस्थान अक्षय के पते पर भेज देता था। उसने अक्षय के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये। संतोष की गिरफ्तारी के बाद उक्त फोन बंद हो गये थे। जिसके बाद एसटीएफ ने मैनुअली पुलिसिुंग एवं तकनीकी जानकारी एकत्र कर पता चला कि अक्षय का असली नाम नवीन बसंल पुत्र महावीर बसंल निवासी आशियाना ग्रीन मिवाडी राजस्थान है। और उक्त मोबाइल नम्बर वहीं इस्तेमाल कर रहा है। जिसके बाद एसटीएफ नेे गत दिवस मैनुअली पुलिसिंग कर नवीन बंसल को आशियाना गार्डन भिवाडी राजस्थान से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह देहरादून में संतोष कुमार से रैपर व नकली आउटर बॉक्स, लेबल एवं क्यूआर कोड आदि छपवाता है उसके बाद वह सेलाकुई , बददी, हिमाचल, चण्डीगढ आदि राज्यों में प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों की नकली दवाईयों की पैकिंग तैयार करवाकर उनको दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा आदि राज्यों में मार्किट मे बेच देता है। जिससे उसको किसी कोई टैक्स भी नहीं देना पडता और भारी मुनाफा होता है। पकडे गये नवीन बंसल उपारोक्त के नकली दवाई बनाने वाले गैंग में कौन—कौन व्यक्ति, कम्पनी है इस सम्बन्ध में गहनता से जानकारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here