Home News Posts उत्तराखंड दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

0
514

उत्तरकाशी। मकान की दीवार ढहने से देर रात एक ही परिवार के चार लोगो की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर राजस्व, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और चारों को अस्पताल पहुंचाया जहंा चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
हादसा उत्तरकाशी जनपद के राजस्व ग्राम ओडाटा के मोरा तोक स्थित गुजर बस्ती का है। जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 2 बजे गुलाम हुसैन के आवासीय मकान की दीवार अचानक ढह गई। हादसे के समय गुलाम हुसैन अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। हादसे में घर के चार सदस्य मलबे के नीचे दब गए। प्रभावितों में गुलाम हुसैन पुत्र अली अहमद (26 वर्ष), उनकी पत्नी रुकमा खातून (23 वर्ष), पुत्र आबिद (3 वर्ष), और 10 माह की पुत्री सलमा शामिल थीं। इस दुर्घटना में 10 माह की मासूम सलमा की मौके पर ही मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों को स्थानीय लोगों व रेस्क्यू टीम की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल सदस्यों को प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहंा चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मकान की दीवार कमजोर थी और लगातार हो रही बारिश से उसकी स्थिति और जर्जर हो गई थी। यह हादसा एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में जर्जर मकानों की स्थिति और प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता की याद दिलाता है। प्रशासन द्वारा घटना की जांच की जा रही है। तहसीलदार जब्बर सिंह असवाल ने घटना की पुष्टि की और बताया कि राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। लेकिन दुर्भाग्यवश चारों सदस्यों को बचाया नहीं जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here