Home News Posts उत्तराखंड देवभूमि के प्रवेश द्वार पर बनी अवैध मजार को किया गया ध्वस्त

देवभूमि के प्रवेश द्वार पर बनी अवैध मजार को किया गया ध्वस्त

0
799
  • अवैध मजार राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण में बनी थी बाधक

उधमसिंहनगर। देवभूमि के प्रवेश द्वार रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर बनी अवैध मजार को राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला प्रशासन की टीम ने हटा दिया। इस अवैध मजार को हटाने से पहले नोटिस जारी किया गया था। जिसे आज तड़के ध्वस्त कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार एक ही नाम की कई अवैध मजारे होने की सर्वे रिपोर्ट और राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में बाधक होने की वजह से इस अवैध मजार को हटाए जाने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही थी। इस नाम से यूपी में कई स्थानों पर अवैध मजारे है।
आज सुबह तड़के की गई प्रशासनिक कार्रवाई में इस अवैध संरचना को हटाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मार्ग चौड़ीकरण का काम तत्काल शुरू कर दिया। प्रोजेक्ट के मुताबिक ये चौराहा व्यस्त यातायात की वजह से जाम से ग्रसित रहता था अब इसे चौड़ा करके 6 लेन का बनाया जा रहा है। उत्तराखंड के प्रवेश द्वार के पहले चौराहे और यहां खटीमा—पानीपत और दिल्ली—अल्मोड़ा हाईवे मिलता है जिस कारण इस पर भारी यातायात चलता है। इस अवैध मजार को हटाने से पहले पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई थी और विघुत आपूर्ति बंद करके जेसीबी मशीनों की रोशनी पर काम किया और आधे घंटे में उक्त काम को पूरा कर सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया। एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि एनएच के अभियंताओं ने उक्त मार्ग को चौड़ा करने में आ रही बाधाओं का जिक्र किया था जिस पर आज उनके द्वारा कार्रवाई की गई। रोड चौड़ी कर चौराहे पर यातायात के प्रेशर को कम किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड की धामी सरकार अभी तक 534 ऐसी अवैध संरचनाओं को हटा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here