पिथौरागढ़। नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना कारित करने के बाद फरार हो गया था।
जानकारी के अनुसार बीती 20 जनवरी को कोतवाली पिथौरागढ़ में एक व्यक्ति द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि 2 नवम्बर 2024 करे पियूष वर्मा नाम के एक व्यक्ति ने उनकी 15 वर्ष की नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में पुलिस ने पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। वहीं पुलिस को पता चला कि आरोपी घटना के समय से ही फरार चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लखनऊ, बिहार, अमृतसर, करनाल , हरियाणा आदि शहरों में अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस व एसओजी टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को खजुराहो (मध्य प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




