Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh लड़कियों के अपहरण की कोशिश कर रहे भाजपा नेता सहित 7 गिरफ्तार

लड़कियों के अपहरण की कोशिश कर रहे भाजपा नेता सहित 7 गिरफ्तार

0
700

सहारनपुर। सरेराह दो लड़कियों के अपहरण की कोशिश कर रहे भाजपा नेता सहित दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता अपने छह साथियों के साथ दोनों लड़कियों को अपनी गाड़ी में जबरन बैठा रहा था। युवतियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद लोगों ने भाजपा नेता समेत उसके सहयोगियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसके बाद लोगों ने उन सब की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
मामला सहारनपुर जनपद के देवबंद कोतवाली के मीरगपुर गांव का है। इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता के साथ ही उसके छह सहयोगियों के खिलाफ छेड़खानी व उससे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली अंतर्गत मीरगपुर गांव की रहने वाली एक नाबालिक लड़की और एक शादीशुदा किसी काम से गई हुई थी। दोनों अपने घर वापस लौट रही थी इसी दौरान कार सवार लोगों ने उन्हें रोक लिया। कार में सात लोग सवार थे जिसमें भारतीय जनता पार्टी नेता राहुल वाल्मीकि भी मौजूद था। रोकने के बाद गाड़ी में सवार सभी लोग नाबालिक लड़की और युवती के साथ छेड़खानी करने लगे। इस दौरान उन दोनों लोगों ने छेड़खानी करने वालों का विरोध किया। सभी लोग नशे में थे और युवती तथा नाबालिक लड़की को पकड़ कर जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। इस दौरान नाबालिक लड़की और युवती दोनों शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में सवार लोगों को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद लोगों ने उन लोगों की जमकर पिटाई की। पिटाई करने के साथ ही लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही पकड़े गए लोगों को थाने लेकर आई।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने भाजपा नेता राहुल वाल्मीकि और उसके सहयोगी विक्रांत, सुरजीत, उदय, रवि शंकर, विजय, सावन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है। पकड़े गए सभी लोग सहारनपुर के ही रहने वाले हैं। उनके खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here