Home News Posts उत्तराखंड शीघ्रता से खुल रहीं अवरुद्ध सड़कें

शीघ्रता से खुल रहीं अवरुद्ध सड़कें

0
338


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर बंद अवरुद्ध मार्गों को तीव्र गति से खोला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बंद मार्गों को जल्द से जल्द खोलने की हिदायत दी है। उन्होंने साफ किया है कि मार्गों को खोलने को लेकर कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बारिश कम होते ही अवरुद्ध मार्गों को खोलने के कार्य में भी तेजी आई है। पिछले चौबीस घंटे में लगभग 60 अवरुद्ध मार्गों को खोल लिया गया है। शेष बंद मार्गों को भी खोलने का कार्रवाई युद्धस्तर पर जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here