लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अग्निवीरों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में अग्निवीर को आरक्षण दिया जाएगा। सरकार इन्हें यूपी में पुलिस और पीएसी में प्राथमिकता देने पर विचार कर रही है। एम योगी ने कहा कि यूपी में अग्निवीर को पुलिस की नौकरी में आरक्षण दिया जाएगा। अग्निवीर जब अपनी सेवा की अवधि पूरी कर वापस आएंगे तो यूपी सरकार उन्हें पुलिस सेवा और पीएसी में आरक्षण का लाभ देगी। इस दिशा में योजना बनाकर सरकार काम करेगी। त्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निवीर योजना को लेकर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दल देश की कीमत पर राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति देश से भी बड़ी है। विपक्षी दलों के लिए सुधार और प्रगति से जुड़ी, समृद्धि से जुड़ी हर चीज में बाधा डालना आदत बन गई है। वे ऐसा लगातार करते हैं। विपक्ष ने इस मामले पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। मुझे लगता है हमें राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च मानते हुए इस सशस्त्र बल सुधार के साथ आगे बढऩा चाहिए। एम योगी ने कहा कि प्रगति और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर किए गए सुधार किसी भी देश और समाज के लिए आवश्यक हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 सालों में कई कदम उठाए गए हैं और हर क्षेत्र में सुधार किए गए हैं। हमारी अर्थव्यवस्था को एक सम्मानजनक स्थान देने और भारत को पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने के लिए हमें राष्ट्रीय सुरक्षा को समान महत्व देने की आवश्यकता है।
स सुधार के साथ सशस्त्र बल भी आगे बढ़े हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज भारतीय सशस्त्र बल आधुनिक लड़ाकू विमानों से सुसज्जित हैं। यूपी और तमिलनाडु में डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं। हमारी सेनाएं इसी गति से आगे बढ़ सकें, इसके लिए अग्निवीर योजना को आगे बढ़ाया गया है, इस सुधार से युवाओं के मन में उत्साह है। अग्निपथ योजना के तहत 10 लाख अग्निवीर अपनी सेवाएं देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।




