बागेश्वर। शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 5 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र बागेश्वर निवासी एक युवती ने कोतवाली बागेश्वर में तहरीर देकर बताया गया था कि उमेश तिवारी निवासी भीड़ी (दफौट) थाना कोतवाली बागेश्वर द्वारा उसको शादी का झांसा देकर बागेश्वर से अलग—अलग जगह ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया गया एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपी की तलाश मेें जुटी पुलिस टीम को बीती शाम सूचना मिली कि उक्त मामले का आरोपी ताकुला टैक्सी स्टैण्ड पर देखा गया है जो कही भागने की फिराक में है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान पर छापेमारी कर आरोपी उमेश तिवारी निवासी भीड़ी (दफौट) जिला बागेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया।




