Home ताजा ख़बर अस्पताल में भर्ती पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर

अस्पताल में भर्ती पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की हालत स्थिर

0
416


नई दिल्ली। वरिष्‍ठ भाजपा नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है और चिकित्सकों का एक दल उनकी निगरानी कर रहा है। आडवाणी (96) को बुधवार रात करीब 9 बजे अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आडवाणी को तंत्रिका विज्ञान विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया। रात अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनकी हालत आज स्थिर है। वह फिलहाल तंत्रिका विज्ञान विभाग में चिकित्सकों के एक दल की निगरानी में हैं। अपोलो अस्पताल के एक सूत्र ने गुरुवार को बताया कि गत रात अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद लाल कृष्ण आडवाणी हालत आज स्थिर है। वह फिलहाल तंत्रिका विज्ञान विभाग में चिकित्सकों के एक दल की निगरानी में हैं। पूर्व उप प्रधानमंत्री को बुधवार रात करीब नौ बजे अपोलो अस्पताल लाया गया था। उनके साथ उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी थीं। अस्पताल के एक सूत्र ने बुधवार रात को बताया कि आडवाणी को न्यूरोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की निगरानी में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 26 जून को भी उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उन्हें यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। डॉक्टरों ने बताया था आडवाणी का एक छोटा-सा ऑपरेशन हुआ है। इसके बाद अगले दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here