Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेस ने किया उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

कांग्रेस ने किया उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

0
726

बद्रीनाथ सीट पर लखपत बुटोला व मंगलौर सीट पर काजी निजामुद्दीन होंगे प्रत्याशी

देहरादून। बद्रीनाथ सीट और मंगलौर सीट पर कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस खत्म कर दिया है। कांग्रेस ने बद्रीनाथ सीट से कांग्रेस नेता लखपत बुटोला को उम्मीदवार बनाया है। जबकि मंगलौर सीट से काजी निजामुद्दीन पर दांव खेला है।
आज सोमवार को कांग्रेस हाईकमान ने लिस्ट जारी कर दोनों सीटों के लिए उम्मीदवार के नामों का ऐलान कर दिया है। बता दें इन दोनों सीटों पर 10 जुलाई को वोटिंग होनी है। जबकि 13 जुलाई को नतीजे आने है। बताते चलें कि बद्रीनाथ सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल हो गए थे। जबकि मंगलौर विधानसभा सीट से बसपा विधायक सरवत करीम का निधन हो गया था। जिसके बाद दोनों सीटें खाली हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here