Home News Posts World कनाडा में 24 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

कनाडा में 24 वर्षीय भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या

0
383


ओटावा। कनाडा के दक्षिण वैंकूवर में एक भारतीय छात्र की हत्या की घटना प्रकाश में आई है। स्थानीय पुलिस ने कहा है कि कनाडा के दक्षिण वैंकूवर में एक कार के अंदर भारत के 24 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विदेशी मीडिया की खबरों के अनुसार घटना 12 अप्रैल को रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। जब निवासियों ने गोलियों की आवाज सुनने के बाद कनाडा के अधिकारियों को 55 ईस्ट एवेन्यू और मेन स्ट्रीट पर बुलाया। तब 24 वर्षीय चिराग को इलाके में एक वाहन के अंदर मृत पाया गया। अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। चिराग के भाई रोनित ने पत्रकारों को बताया कि सुबह जब उनकी फोन पर बात हुई तो चिराग खुश लग रहे थे। बाद में उसने कहीं जाने के लिए अपनी ऑडी निकाली, तभी उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
घटना के बाद कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के प्रमुख वरुण चौधरी ने एक्स पर एक पोस्ट में विदेश मंत्रालय को टैग करते हुए छात्र के परिवार को सहायता देने का अनुरोध किया।उन्होंने लिखा, कनाडा के वैंकूवर में एक भारतीय छात्र चिराग की हत्या के संबंध में तत्काल ध्यान दें। हम विदेश मंत्रालय से जांच की प्रगति की बारीकी से निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं कि तेजी से न्याय मिले। इसके अतिरिक्त हम मंत्रालय से इस कठिन समय के दौरान मृतक के परिवार को सभी आवश्यक सहायता देने का अनुरोध करते हैं। चिराग हरियाणा का निवासी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here