Home News Posts कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

0
364

उधमसिंहनगर। देर रात एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा तफरी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस व फायर सर्विस ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान आग से लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
आग लगने का यह मामला रुद्रपुर के शिमला बहादुर वार्ड नंबर—1 बाजार स्थित एक दुकान का है। बताया जा रहा है कि बीती आधी रात को यहंा दुकान में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। राह चलते लोगों ने शटर तोड़कर आग को बुझाने की कोशिश की। सूचना पाकर दुकान स्वामी भी मौके पर पहुंचे और पानी की मोटर से आग बुझाने का प्रयास किया। दुकान स्वामी के अनुसार जूते और कपड़े का सामान लगभग तीन से चार लाख रुपए का था। वहीं सूचना पर पहुंची थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाकर आग बुझाने का काम किया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मगर तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here