Home ताजा ख़बर पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एनआईए की टीम पर हमला

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एनआईए की टीम पर हमला

0
491


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में भूपतिनगर में हुए धमाके के केस में जांच करने की एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की टीम पर हमला होने की जानकारी सामने आई है। एनआईए की टीम सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के साथ इस मामले में गिरफ्तारी करने गई थी। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने एनआईए टीम पर पत्थर फेंके जिससे कार के शीशे टूट गए। वहीं, 2 अधिकारियों को चोट भी आई है। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। बता दें कि करीब 3 महीने पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर संदेशखाली में हमला हुआ था। जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम साल 2022 में हुए बम धमाके के मामले में जांच करने पहुंची थी। तभी हमलावरों ने एनआईए के वाहन पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। यह घटना शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे की है। बता दें कि यह हमला 3 दिसंबर 2022 को हुआ था जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पिछले महीने एनआईए ने टीएमसी के आठ नेताओं को पूछताछ के लिए समन भेजा था। इससे पहले भी इन नेताओं को पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन वह हाजिर नहीं हुए थे। टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया है कि एनआईए भाजपा के इशारे पर उनके खिलाफ काम कर रही है। टीएमसी नेता कुणाल घोष आरोप लगा चुके हैं कि भाजपा ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के टीएमसी नेताओं की एक लिस्ट एनआईए को दी है। एनआईए इन नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here