बच्चों को शिकार बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश !

0
118


पौड़ी । पौड़ी में गुलदार ने 2 मासूम बच्चों को अपना शिकार बनाया है। गुलदार ने पहले 11 साल के बच्चे को अपना निवाला बनाया, उसके बाद चार साल के बच्चे काे उठा ले गया। 24 घंटों के अंदर 2 मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रमुख वन संरक्षक डॉ. समीर सिन्हा ने आदमखोर गुलदार को पिंजरे में पकड़ने और ट्रेंकुलाइज करने में असफल रहने पर उसे मारने की इजाजत दे दी है। वहीं इस क्षेत्र में 12 गुलदार होने की पुष्टि हुई है। नागदेव रेंज के रेंजर ललित मोहन नेगी ने कहा, “इस इलाके में 12 गुलदार होने की जानकारी मिली है। सभी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। लोगों को रात के समय घर से बाहर अकेले जाने से मना किया गया है। साथ ही बच्चों को भी शाम के समय या रात के समय अकेला ना छोडा जाए। रात में आंगन में बिजली का बल्‍ब जलाकर सोएं। अपने पालतू पशुओं को भी घर के अंदर ही रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here