सिविल जज ने सरकारी आवास पर लगाई फांसी

0
231

बदायूं। सिविल जज जूनियर डिवीजन का शव आज सुबह सरकारी आवास में फंदे से लटके मिलने से पुलिस प्रशासन में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जिला जज पंकज अग्रवाल, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत कई न्यायिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस टीम ने आवास के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत संकलित किए है। घटना से न्यायिक अधिकारियों सहित अन्य लोग सकते में है। खुदकुशी के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच पुलिस की तफ्तीश के बाद ही साफ होगी। पुलिस अधिकारियों ने मृतक सिविल जज के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
घटना बदायूं शहर के जजी कालोनी की है। मूलता मऊ जिले की रहने वाली सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय पिछले एक साल से बदायूं में तैनात थी। वह अपनी अयोध्या जिले से दूसरी पोस्टिंग के बाद बदायूं आई थी। वह सरकारी आवास में रहती थीं। आज सुबह सिविल जज की चहल कदमी आस पड़ोस के रहने वाले अन्य न्यायिक अधिकारियों ने नहीं देखी तो अनहोनी की आशंका हुई। उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर सब सन्न रह गए। न्यायिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। इस पर सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर पुलिस के साथ पहुंचे। इसके बाद जिला जज, डीएम और एसएसपी समेत भारी संख्या में न्यायिक कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने सरकारी आवास के कमरे का दरवाजा तोड़ा। जहां सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका हुआ मिला घटना को देख सब हैरान रह गए। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर सबूत इकट्ठे किए है। इसके साथ ही पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी सिविल जज के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने घटना को खुदकुशी मानकर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here