Home राष्ट्रीय Uttar Pradesh करोड़ो की सम्पत्ति हड़पने का प्रयास करने वाला शातिर गिरफ्तार

करोड़ो की सम्पत्ति हड़पने का प्रयास करने वाला शातिर गिरफ्तार

0
412

मामले में महिला साथी फरार, तलाश जारी

गाजियाबाद। यूपी पुलिस ने एक ऐसे शातिर को गिरफ्तार किया है जो अपने साथियों के साथ मिलकर फिल्मी अंदाज में लोगों की संपत्ति हड़प कर लेता था। यह शातिर ऐसे लोगों की तलाश करता था जिनके पास करोड़ों की संपत्ति हो और जिनकी देखरेख करने वाला कोई ना हो।
मामला गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार यहंा सुधा सिंह नामक एक महिला अपने दो निजी कॉलेज चलाती हैं। साथ ही उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी भी है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले ही उनके पति की मौत हो गई थी जिसके बाद उनकी एक बेटी और बेटा उनके साथ घर में रहा करते थे। सुधा सिंह की बेटी की शादी भी कई साल पहले हो गई थी और वह दिल्ली रहा करती थी वहीं दूसरी ओर सुधा सिंह का बेटा जो कि मंदबुद्धि है, उसके केयरटेकर के रूप में सचिन नामक व्यक्ति ने जो की सुधा सिंह का परिचित था, उसने बीती फरवरी 2023 में प्रीति नामक युवति को सुधा सिंह के घर मे नौकरी दिलवा दी।
सचिन इस बात को जानता था कि सुधा सिंह को कैंसर है और उनके बाद पूरी प्रॉपर्टी का मालिक उनका बेटा ही होगा। इसी दौरान सुधा सिंह अपने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुईं और इलाज के दौरान अगस्त माह में उनका देहान्त हो गया। बताया जा रहा है कि सचिन के प्लान के मुताबिक प्रीति ने सुधा सिंह के बेटे से फौरी तौर पर फर्जी शादी का ढोंग रचा, जिसके कुछ फोटो भी उसने साझा किए. प्रीति ने खुद को सुधा सिंह की बहू बताते हुए प्रीति और उसके साथी घर पर काबिज हो गए और अपना मालिकाना हक जमाने लगे। वहीं दूसरी ओर सुधा सिंह ने मारने से पहले ही अपनी वसीयत अपनी बेटी के नाम कर दी थी और जब इस बारे में सुधा सिंह की बेटी को पता चला कि प्रीति घर पर कब्जा जमाए हुए है और प्रॉपेर्टी पर भी काबिज होना चाहती है तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस जांच में पूरा मामला सामने आया कि करोड़ों की प्रॉपर्टी को हड़पने के लिए सचिन ने साथियों सहित इस षडयंत्र को रचा था। जिसके बाद पुलिस ने सचिन को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ मेंं बताया कि वह लोग इस तरह के लोगों को झांसे में लेते हैं ताकि उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी पर कब्जा किया जा सके। हालांकि मामले में आरोपी प्रीति घर छोड़कर फरार हो गयी है, जिसकी तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here