Home News Posts उत्तराखंड हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

0
672

हरिद्वार। हत्या के मामले में लगातार फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सीमेंट की ईट भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मुण्डाखेडा कलां लक्सर निवासी ओमपाल धीमान द्वारा बीती 21 अगस्त को कोतवाली लक्सर में हत्यारोपी मनोज के खिलाफ तहरीर देकर बताया गया था कि उसने जान से मारने की नियत से उसके भाई जौनी उर्फ जनेश्वर के सिर व मुँह पर ईंट से वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है जिसे उपचार के लिए हायर सेन्टर रैफर किया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। इस प्रकरण में घायल जौनी उर्फ जनेश्वर की 30 अगस्त को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में मौत हो गयी थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में धारा—302 बढ़ाते हुए हत्यारोपी मनोज सैनी की तलाश शुरू कर दी गयी। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहे हत्यारोपी मनोज सैनी को जल्द दबोचने के लिए गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद कल देर रात हत्यारोपी मनोज को सुल्तानपुर— इस्माईलपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सीमेंट की ईंट भी बरामद की गयी है। जिसे आज न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here