प्रियन सेन ने जीता मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब

0
314


नई दिल्ली। सीकर की रहने वाली प्रियन ने मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम किया है। यह खिताब जीतने वाली राजस्थान की पहली लड़की है। इस इवेंट का आयोजन डिवाइन ब्यूटी के दीपक अग्रवाल द्वारा दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। हाल ही में ‘मिस राजस्थान 2022’ कॉम्पिटिशन में हाई हील पर रैंप वॉक करते हुए गर्ल्स ने अपने जलवे बिखेरे थे। उनमें से एक थी, सीकर की प्रियन सेन। 28 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने फर्स्ट रनरअप का खिताब जीता था। दरअसल, इस उपलब्धि के बाद प्रियन अब दिसंबर में वियतनाम में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट में मिस अर्थ के तौर पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। प्रियन ने टॉप 16 फाइनलिस्ट के बीच में यह खिताब जीता है। प्रियन के मेंटोर योगेश मिश्रा व निमिषा मिश्रा ने बताया कि इससे पहले प्रियन मिस राजस्थान 2022 की फर्स्ट रनर अप रह चुकी है। फिलहाल वह मिस इंडिया की भी तैयारी कर रही है। साथ ही अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कोटा से कर रही है। जब भी प्रियन को मौका मिलता है। वह जयपुर आकर इवेंट्स में पार्टिसिपेट करती है। बता दें कि डिवाइन ब्यूटी मिस इंटरनेशनल इंडिया, मिस अर्थ इंडिया का आयोजन करवाता है। जिससे इंडिया की गर्ल्स इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर जाकर इंडिया को रिप्रेजेंट करती हैं। मिस अर्थ इवेंट का आयोजन दिसंबर में वियतनाम में किया जाएगा, जिसमें प्रियन सेन मिस अर्थ इंडिया 2023 के रूप में इंडिया को रिप्रेजेंट करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here