Home News Posts खाद्य सुरक्षा विभाग ने 3 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी पनीर पकड़ा

खाद्य सुरक्षा विभाग ने 3 क्विंटल से ज्यादा मिलावटी पनीर पकड़ा

0
758


काशीपुर। काशीपुर खाद्य सुरक्षा विभाग व एफडीए विजिलेंस देहरादून की टीम ने भारी मात्रा में मिलावटी पनीर पकड़ा है। मिलावटी पनीर यूपी के रामपुर से कार से लाया जा रहा था। इसकी भनक खाद्य सुरक्षा विभाग व एफडीए विजिलेंस देहरादून की टीम को लग गई। कार को रोक कर जब चेकिंग की गई तो डिग्गी में भारी मात्रा में मिलावटी पनीर बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि मिलावटी पनीर रामनगर के एक रिसॉर्ट में लाया जा रहा था। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ललित मोहन पांडे के मुताबिक उत्तराखंड खाद्य संरक्षा आयुक्त आर राजेश कुमार के निर्देश पर मिलावट खोरों पर कार्रवाई की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा उपायुक्त गणेश चंद्र कंडवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम एवं एफडीए विजिलेंस देहरादून के एसआई जगदीश रतूड़ी के नेतृत्व में संयुक्त रूप से छापेमारी कर मिलावटी पनीर पकड़ा गया। टीम ने सुबह चार बजे 3 क्विंटल 30 किलो मिलावटी पनीर बरामद किया। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया में पनीर मिलावटी प्रतीत हो रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी काशीपुर और जसपुर पवन कुमार द्वारा पनीर के सैंपल लेकर तत्काल जांच के लिए रुद्रपुर भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मिलावटी पानीर ला रहे दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि वो यह पनीर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर के टांडा से ला रहे थे, जहां इसकी फैक्ट्री संचालित है। वह यह काम लंबे समय से कर रहे थे और निजी वाहन से सप्लाई करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here