Home News Posts विधायक ने प्राईवेट स्कूलों की मनमानी पर लिखा डीएम को पत्र

विधायक ने प्राईवेट स्कूलों की मनमानी पर लिखा डीएम को पत्र

0
563

टिहरी। विधायक किशोर उपाध्याय ने प्राईवेट स्कूलों की दूरदर्शा व संचालकों की मनमानी पर जिलाधिकारी को पत्र लिखा।
विधायक किशोर उपाध्याय ने निजी विघालयों में व्याप्त कमियों को दूर करने हेतु जिलाधिकारी को पत्र लिखा है और यथाशीघ्र सभी स्टाक होल्डर की बैठक आहूत करने की अपेक्षा की है। उपाध्याय ने अपने पत्र में कहा है कि टिहरी में संचालित विभिन्न निजी विघालयों के अभिभावक संघ, अभिभावक एवं छात्र, छात्राओं ने उनको अवगत कराया है कि विघालयों में मानकों के अलावा प्रत्येक वर्ष विघार्थियों से 10 से 25 हजार तक प्रवेश शुल्क हर वर्ष लिया जाता है। मासिक शुल्क भी समीचीन नही है। कक्षा कक्षों का भी अभाव है और स्पेस से अधिक छात्रों को दड़बे जैसी स्थिति में रखा जा रहा है। शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों का अभाव है। क्रीडा मैदान भी कई विघालयों में नही है। कभी ईश्वर न करे कोई दुर्घटना हो जाय जैसे आग आदि जैसी दुर्घटना से बचने की व्यवस्था नही है। अग्निशमन वाहन आदि के आने जाने योग्य मार्ग भी कई विघालयों में नही है। कतिपय विघालयों में शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का बिना प्रक्रिया के नौकरी से हटाने के भी प्रकरण संज्ञान में आये हैं। कतिपय विधालयों विघार्थियों द्वारा ड्रग्स लेने के प्रकरण संज्ञान में आये हैं। उन्होंने कहा कि उनकी अपेक्षा है कि इस सम्बन्ध में उनकी एक बैठक आयोजित की जाय जिसमें विघालय संचालक, प्रबन्धक, अभिभावक आदि सम्मिलित हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here