नैनीताल। हल्द्वानी जेल (उप कारागार) से आज सुबह फरार होने का प्रयास कर रहे तीन कैदी असफल हो गये। तीनों बंदी जेल की दीवार को कूदकर भागने के प्रयास में थे, लेकिन 2 बंदी जेल की दीवार को कूदने में नाकाम हुए तो वही एक बंदी के जेल की दीवार कूद गया जब वह भाग ही रहा था कि अचानक वह ड्यूटी पर मौजूद संत्री की नजर बंदी पर पड़ी और उसने अपनी बंदूक बंदी के ऊपर तान दी, बंदूक देख कर बंदी वापस वही खड़ा हो गया, जिसके बाद उन तीनों को दोबारा जेल में डाल दिया गया।
बताया जा रहा है कि पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार इन बंदियों के फरार होने की कोशिश की सूचना मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया, आनन—फानन में जेल के स्टाफ ने जेल का अलार्म भी बजाया, जिससे जेल में अफरा—तफरी मच गई। सूचना पर जेल अधीक्षक सतीश सुखीजा भी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम को समझा, फिलहाल उन्होंने पूरे मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। जांच के दौरान जिनकी भी इस मामले में लापरवाही है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिनकी तत्परता से बंदी पकड़े गए हैं उनको इनाम भी दिया जाएगा। जिन जगहों पर फैंसी तार नही लगे हैं उन पर जल्दी लगाने का काम किया जाएगा, भागने वाले बंदी बहेड़ी यूपी, उधम सिंह नगर, और मध्य प्रदेश के है।



